मुंबई : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के कीमतों में आई गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है। इस असर के चलते देसी बाजार में सितंबर तक सोने का भाव 1 0 , 5 00 रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे जा सकता है। बॉम्बे बुलियन असोसिएशन के प्रेजिडेंट सुरेश हुंडिया ने रविवार को कहा कि सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज हुई है। यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार की मंदी की तर्ज पर है। उन्होंने कहा कि यह गिरावट अभी जारी रहेगी और सितंबर के आखिर तक भारतीय बाजार में सोने के भाव 10,400-10,600 रुपये तक जा सकते हैं। जुलाई में सोने का भाव शुरू में 12,900 रुपए प्रति 10 ग्राम था। महीने के मध्य तक यह भाव अपनी सबसे ऊंची दर 13,567 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। उसके बाद महीने के आखिर में जाकर इसके भावों में गिरावट दर्ज शुरू हुई और जुलाई के खत्म होने पर सोने का भाव 12,557 रुपए प्रति 10 ग्राम था। महीने के शुरू के भाव की तुलना में यह काफी कम था। सोने की कीमत 26 जुलाई को 12,705 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो कि वर्तमान में गिरकर 11,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत दिसंबर 2007 के बाद पहली बार 800 डॉलर प्रति आउंस से नीचे गई है। अमेरिका अर्थशास्त्रियों का आकलन है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी का आलम जल्द ही खत्म होगा। उस समय डॉलर निवेश के लिए एक बेहतर और आकर्षक साधन बन कर उभरेगा, जिसके चलते निवेश के विकल्प बतौर सोने की अहमियत घटेगी।-ET
Sunday, 17 August 2008
सितंबर में सोने का भाव जा सकता है 10,500 रुपये

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment